राजस्थान हैंडबॉल टीम ने फाइनल में मध्यप्रदेश को हराकर जीता गोल्ड
कोटा | मध्य प्रदेश के उज्जैन में आयोजित 7वीं राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान की टीम ने फाइनल में मप्र को 37- 31 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मैडल जीता।
हैंडबॉल टीम के कैप्टन कोटा के राकेश गुर्जर रहे। इसके अलावा राजस्थान कबड्डी की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया और ब्राॅन्ज मैडल जीता। राजस्थान कबड्डी टीम के कैप्टन अर्जुन गुर्जर रहे। इसमें कोटा के खिलाड़ी कल्पित गौतम, कनिष व्यास, कुलदीप सुमन शामिल हुए। ये पांचों खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता बेंगलुरू में खेलेंगे।