वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म िकया, मुकदमा दर्ज
कोटा | नयापुरा पुलिस ने इस्तगासे पर एक युवक के खिलाफ महिला को शादी का झांसा देकर एवं फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का केस दर्ज किया है। एफआईआर में युवक के भाइयों और पिता को आरोपी हैंै। एफआईआर के मुताबिक नयापुरा निवासी तलाकशुदा महिला ने बोरखेड़ा निवासी संदीप सिंह, हरनेक सिंह, सुखविन्दर सिंह व हरवीर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। एफआईआर में महिला ने कहा कि उसकी बहन संदीप सिंह के यहां नौकरी करती थी। इसी दौरान संदीप सिंह महिला व उसकी बहन को सिक्किम घुमाने ले गया। जहां संदीप ने महिला से विवाह की इच्छा जाहिर की और 2016 में अपनी प|ी काे तलाक दिए बिना विवाह कर लिया। संदीप ने कोटा, जयपुर सहित कई स्थानों पर महिला से दुष्कर्म किया और उसके फोटो-वीडियो बना लिए। उसका गर्भ गिरा दिया। 31 जनवरी को संदीप ने उसके फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी और उसे अपने साथ रखने से इनकार कर दिया।