रिलायबल इंस्टीट्यूट कोटाका एडमिशन टेस्ट 22 को
कोटा | कोटा के रेजोनेंस इंस्टीट्यूट के एचओडी और 100 से अधिक फैकल्टीज व एडमिन टीम ने मिलकर रिलायबल इंस्टीट्यूट शुरू किया है। अभी तक 12 हजार से ज्यादा विद्यार्थी संस्थान में रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। इसके लिए पहली प्रवेश परीक्षा आर-नेट 22 व 29 मार्च को देश के 75 शहरों में आयोजित की जाएगी। विद्यार्थी www.reliablekota.com पर जाकर आर-नेट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रिलायबल इंस्टीट्यूट एलन करियर इंस्टीट्यूट की यूनिट के रूप में स्थापित की गई है।