रोडवेज एमडी ने जयपुर में ली मीटिंग, यात्रीभार बढ़ाने के दिए निर्देश
कोटा | राजस्थान रोडवेज के सभी आगारों के यातायात प्रबंधकों की बैठक रोडवेज मुख्यालय जयपुर में िवगत दिनाें हुई।
इसमें रोडवेज एमडी नवीन जैन ने समय-सारिणी शेड्यूल डिजाइन करते समय उनके लिए कुछ व्यावहारिक सुझावों का पालन करने के निर्देश दिए। जैन ने बताया कि एक प्राइवेट बस ऑपरेटर बिना सरकार के अनुदान के लाभ कमा सकता है, लेकिन रोडवेज के पास अच्छे शेड्यूल होने के बाद भी लाभ नहीं कमा पा रहा। ऐसे में रोडवेज कर्मचारियों को यात्रियों के साथ अच्छा व्यवहार करने व बसों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रख संचालन के निर्देश दिए।
एमडी ने बताया; इस तरह बढ़ा सकते हैं यात्रीभार
रोडवेज एमडी ने प्रबंधक यातायात को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सेवावर्ग व व्यापारियों के लिए नियमित बसें चलाए, पर्यटक व तीर्थ यात्रा विशेष बसें चलाने के लिए योजना बनाए, लंबे रूटों पर बेहतर व नई बसों का संचालन करने सहित अन्य सुझाव दिए।