फायरिंग के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार
_photocaption_आरोपी कमल*photocaption*
कोटा | शॉपिंग सेंटर में हुई फायरिंग के मामले में गुमानपुरा थाना पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। सीआई मनोज सिकरवार ने बताया कि बंजारा कॉलोनी निवासी राहिल उर्फ शाहबुद्दीन और उसके दोस्त शोएब उर्फ काला पर एक मार्च की रात को दो बाइक पर शुभम मेहरा, कमल चौका, सुमित, पवन व अन्य ने फायरिंग की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी शिवराज गुर्जर उर्फ बटला को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था। मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी कमल उर्फ चौका को गिरफ्तार किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।