पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

किसी के निकली शराब की दुकान, ताे कोई लौटा निराश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोटा| आबकारी विभाग की ओर से गुरुवार को यूआईटी ऑडिटोरियम में शराब की दुकानों की लॉटरी निकाली गई। कोटा के 9 जोन में अंग्रेजी शराब की 53 दुकानों व देशी शराब की 143 दुकानों की लॉटरी निकाली गई। लॉटरी में निकली दुकानाें के मालिकों के नाम जानने के लिए ऑडिटोरियम में हजारों लोग सुबह से ही जमा रहे। कई बार आबकारी अधिकारी व्यवस्था संभालने में लगे रहे। इससे पहले सुबह 11 बजे जिला कलेक्टर ओम कसेरा, शहर पुलिस अधीक्षक गौरव यादव, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत, सहायक जिला आबकारी अधिकारी डॉ. परमानंद पाटीदार व आबकारी निरीक्षक राजेन्द्र सिंह ने लॉटरी निकाली। नाम जानने के लिए सभागार के अंदर और बाहर आवेदकों की भीड़ रही। लॉटरी के बाद सफल आवेदकों की जोन वार सूची सभागार में चस्पा की गई। गुरुवार को जब शराब की दुकानों की लॉटरी खोली जा रही थी तो उस समय ऑडिटोरियम में महिलाएं भी पहुंची। जैसे ही महिलाओं के नाम की लॉटरी निकली तो उनके चेहरे खुशी से झूम उठे।
खबरें और भी हैं...