बेटे समय पर नहीं पहुंच पाए, बेटी ने दी पिता को मुखाग्नि
कोटा| होली के दिन मंगलवार को एक परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। स्टेशन चोपड़ा फार्म वाल्मीकि बस्ती निवासी अशोक कलाेसिया की होली के दिन अकस्मात मृत्यु हो गई। सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश सरसिया ने बताया कि अशोक के दोनों बेटे भोपाल रहते हैं व उनके समय पर न पहुंचने की संभावना देखते हुए सामाजिक उत्थान व समानता का परिचय देते हुए समाज ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ कर बेटी इशिका से मुखाग्नि दिलवाने का निर्णय लिया। बेटी ने नम आंखों से पिता की अर्थी को कांधा देने के बाद मुखाग्नि दी।