पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पति के एक्सीडेंट की बात कहकर महिला को कार में ले गए, ज्यादती की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खानपुर से महिला को पहले झालावाड़ ले गए थे आरोपी, फिर कोटा लाए थे

खानपुर | कस्बे की एक महिला को पति के एक्सीडेंट की सूचना देकर दो युवक उसे कार में झालावाड़ ले गए। वहां दो दिन तक बंधक रखकर उससे ज्यादती की। बाद में उसे कोटा ले गए। वहां से महिला निकल भागी और परिजन के साथ थाने पहुंचकर रिपाेर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों सहित 4 जनों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार पीड़ित दलित महिला ने 8 मार्च को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 24 फरवरी को पति मजदूरी के लिए गया था। वह घर पर अकेली थी। रामगंजमंडी थाना क्षेत्र के सनखेड़ा गांव निवासी धनराज गुर्जर व उसका भानेज जंवाई सौदानसिंह कमरे पर आए और कहा कि तेरे पति का एक्सीडेंट हो गया है। हम तुझे लेने आए हैं। यह खबर सुनते ही वह एक साल के बच्चे को लेकर उनके साथ कार में बैठकर झालावाड़ चली गई। वहां दो दिन तक मनोज गुर्जर और रमेश गुर्जर के कमरों में रखकर मुख्य आरोपी धनराज गुर्जर व सौदानसिंह ने उससे ज्यादती की। इसके बाद वे उसे कोटा ले गए। वहां बस स्टैंड के पास कमरा लिया। वहां से वह दोनों को चकमा देकर बस से खानपुर पहुंच गई और घटना के बारे में सास को बताया।

डीएसपी गोपाललाल मीणा ने बताया कि 10 मार्च को झालावाड़ बावड़ीखेड़ा निवासी सौदानसिंह गुर्जर, चेचट के देवलीकलां निवासी मनोज गुर्जर, रमेश गुर्जर को झालावाड़ बस स्टैंड क्षेत्र से पकड़ा। मुख्य आरोपी सनखेड़ा निवासी धनराज गुर्जर पुत्र नारायणलाल को बगरू से ट्रक चलाते हुए गिरफ्तार किया।
खबरें और भी हैं...