होली पर विशेष... अलग-अलग रंगों में देखिए बूंदी में प्रदेश की सबसे लंबी टनल की खूबसूरती
मानो होली के सारे रंग छिटक उठे हों
टनल की खासियत: राजस्थान की सबसे लंबी टनल, 120 करोड़ में बनकर तैयार हुई। नेशनल हाईवे-52 पर पहाड़ को छेदकर बनी इस टनल की लंबाई 1076.82 मीटर है। टनल के बन जाने से कोटा-जयपुर के बीच का फासला 6 किमी कम हो गया।
बूंदी| बूंदी बहुत कलरफुल है...इसीलिए इसे ब्लू सिटी, सिटी आॅफ कलर्स, रंगीली, डॉटर ऑफ नेचर और राजस्थान्स हिडन जेम्स भी कहा जाता है। पग-पग पर भक्ति, कला, हैरिटेज के इतने रंग बिखरे पड़े हैं कि यहां का हर दिन होली है...। लोग रंगीले, शहर रंगीला। फेस्टिवल ऑफ कलर्स-होली पर आपके लिए भास्कर लाया है ऐसे फोटोग्राफ, जिनमें प्रदेश की सबसे लंबी बूंदी टनल की रंगीनियत खिल उठी है। टनल में भरपूर रोशनी है। सुरक्षा के लिए फायर सेफ्टी, संकटद्वार, एयर फैन व फोन जैसी सुविधाएं दी गई हैं।