श्रीगंगानगर-कोटा ट्रेन फिर टूटी स्प्रिंग से दाैड़ी
कोटा | श्रीगंगानगर से कोटा के बीच चलने वाली ट्रेन शुक्रवार को फिर टूटी स्प्रिंग से दाैड़ी। बाद में दूसरा कोच लगाया गया। वापसी में ट्रेन कोटा से श्रीगंगानगर के बीच रवाना हुई।श्रीगंगानगर से कोटा के बीच चलने वाली ट्रेन शुक्रवार को कोटा रेलवे प्लेटफार्म पर पहुंची थी। ट्रेन को रेलवे यार्ड में स्थित पिट लाइन पर रखरखाव के लिए ले जाया गया। रेलकर्मचारियों ने ट्रेन के एलएचबी कोच को चेक करने का काम शुरू किया। इस दाैरान एक स्लीपर कोच की स्प्रिंग टूटी मिली। मामले की सूचना रेलकर्मियों ने अधिकारियों को दी। बाद में ट्रेन से कोच हटाकर उसके स्थान पर दूसरा कोच लगाने के निर्देश दिए गए। वापसी में ट्रेन कोटा से श्रीगंगानगर के लिए निर्धारित समय पर ही रवाना की गई।