- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Kota News Rajasthan News Stimulated By Information Of 3 Tourists Staying In Anantpura Medical Department Screening
अनंतपुरा में 3 पर्यटकों के रुकने की सूचना से हड़कंप, चिकित्सा विभाग ने की स्क्रीनिंग
कोरोना वायरस के खौफ के बीच अनंतपुरा इलाके के एक मकान में 3 विदेशी पर्यटकों के ठहरने की सूचना ने चिकित्सा विभाग में हड़कंप मचा दिया। सूचना पर विभाग की टीम वहां पहुंची और तीनों की स्क्रीनिंग की। बाद में पता चला कि ये पर्यटक कुछ दिन से बूंदी आए हुए हैं और वहां स्क्रीनिंग हो चुकी है। तीनों में किसी तरह के लक्षण भी नहीं मिले। सीएमएचओ डॉ. बीएस तंवर ने बताया कि तीनों पर्यटक फ्रांस के हैं और गाइड के साथ कोटा आए थे। अनंतपुरा में गाइड की बहन का मकान है, जहां चाय पीने चले गए। लोगों ने उन्हें देखा तो सूचना दी और हमारी टीम पहुंच गई। सूचना मिलने के करीब 2 घंटे बाद पुलिस और चिकित्सा महकमे के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
जर्मनी व ईरान से आए पर्यटकों की स्क्रीनिंग की : शनिवार को एक होटल में जर्मनी से आए 15 पर्यटकों की स्क्रीनिंग की गई, वहीं एक होटल में ठहरे 3 ईरानी नागरिकों की भी जांच हुई। ये सभी विदेशी नागरिक लंबे समय से भारत में है, इन्हें संक्रमण की संभावना कम है। सीएमएचओ डॉ. तंवर ने बताया कि कोटा से अब तक 20 सैंपल टेस्ट कराए गए हैं, इनमें से 19 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, 1 की रिपोर्ट रविवार को आएगी। यानी अब तक कोई पॉजिटिव केस नहीं आया है।
अनंतपुरा क्षेत्र में आए विदेशी पर्यटक के साथ सेल्फी लेती युवती।