सुपर सोनी किंग्स चैम्पियन बनी
कोटा| दो दिवसीय सर्राफा स्वर्णकार व्यवसायिक क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन सोमवार को जेके पेवेलियन स्टेडियम में हुआ। संयोजक आत्मदीप आर्य ने बताया कि सोनी सुपर किंग्स ने अंतिम दो गेंदों पर रोमांचक जीत दर्ज की और टूर्नामेंट की चैम्पियन बनी। समापन में सर्राफा बोर्ड अध्यक्ष सुरेन्द्र गोयल विचित्र ने विजेता, उपविजेता को ट्राफी प्रदान की और मैन ऑफ द सीरीज के साथ ही अनेक पुरस्कार वितरित किए। समिति के शैलेष सोनी, राजेंद्र सोनी, थोक सर्राफा व्यवसाई संघ के अरुण जैन, निर्मल जैन आदि उपस्थित रहे।