पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बालश्रम कर रहे 3 बच्चों को टीम ने छुड़ाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बारां| बालश्रम रोकथाम व गुमशुदा नाबालिग बच्चों की तलाश के लिए चलाए जा रहे आॅपरेशन आशा प्रथम के तहत मानव तस्करी विरोधी प्रकोष्ठ की टीम ने तीन बच्चों को दस्तयाब किया है। एएसपी विजय स्वर्णकार ने बालश्रम रोकथाम व गुमशुदा नाबालिग बच्चों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत गुरुवार को एसआई हरलाल के नेतृत्व में मानव तस्करी विरोधी प्रकोष्ठ की टीम ने शहर के अंबेडकर सर्किल के पास स्थित मोटरबाइंडिंग की दुकान, शाहाबाद रोड स्थित बाइक रिपेयरिंग की दुकान औैर कोटा रोड स्थित रेस्टोरेंट से एक-एक बच्चा दस्तयाब किए जो बालश्रम करते हुए पाए गए।

आरपीएफ ने नाबालिग को रेस्क्यू किया: आरपीएफ पुलिस ने अंता रेलवे स्टेशन से एक नाबालिग बच्चे को रेस्क्यू किया है। आरपीएफ चौकी बारां सीआई आदित्य निगम ने बताया कि नाबालिग अंता स्टेशन पर घूम रहा था। उसने अपना नाम अर्शदीप (12) पुत्र दोगार सिंह निवासी भीमा जिला सिरसा पंजाब बताया। पुलिस ने नाबालिग को दस्तयाब कर बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया। समिति के शैलेष मेहता ने बताया कि नाबालिग कुछ समय पहले कंबाइन मशीन वालों के साथ आया था। वह गांव के लिए बस से बारां रवाना हुआ था। स्टेशन पर आरपीएफ ने सीडब्ल्यूूसी काे सौंप दिया।
खबरें और भी हैं...