पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होली के रंगों से जख्मी हुई तीन युवकों की आंखें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोटा|होली के मौके पर रंगों से तीन व्यक्तियों की आंखें जख्मी हो गई हैं। नेत्र सर्जन डाॅ. सुरेश पाण्डेय ने बताया कि 21 वर्षीय मनीष मेहता की बाईं आंख में होली का रंग जाने के कारण काॅर्निया चोटिल हो गई।

जिसके कारण उसे दिखाई देना बहुत कम हो गया था। मनीष को इमरजेन्सी में मंगलवार रात 8 बजे भर्ती करके उसकी आंख से रंग निकाला। डाॅ. विदुषी पाण्डेय ने काॅर्निया पर हुए अनकों सूक्ष्म जख्मों को भरने के लिए विशेष प्रकार के बेन्डेज काॅन्टैक्ट लेंस का प्रयोग किया गया। उसके जख्म भरने में अभी एक हफ्ते का समय लगेगा। दादाबाड़ी निवासी 18 वर्षीय नितिन सोनी की दोनों आंखों में रंग से भरा गुब्बारा फट जाने के कारण चोट पंहुची। आंखों में एलर्जी, पारदर्शी पुतली में जख्म एवं आंख की पलकों के आसपास भी चोट पहुंची है। वहीं, स्टेशन निवासी 17 वर्षीय राकेश सिंह की दोनों आंखों में होली खेलते समय चोट पंहुची है। केमिकल कंजक्टीवाइटिस का उपचार जारी है।
खबरें और भी हैं...