पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • Kota News Rajasthan News The Five Miscreants Who Were Absconding From Parole Carried Out Five Firefights On The Constables Who Were Checking In The Heli Even After Three Days The Hands Of The Police Were Empty

पैरोल से फरार बदमाशों ने हाेली पर चेकिंग कर रहे कांस्टेबलों पर किए ताबड़तोड़ पांच फायर, तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली पर पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान रविवार देररात 1 बजे चेकिंग करने के लिए पुलिस ने जैसे ही एक कार को रोका तो कार में बैठे करीब पांच बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। वारदात गोविंद नगर के तारबाड़ा क्षेत्र में हुई।

बदमाशों ने ताबड़तोड़ 4 से 5 फायर किए, जो पुलिसकर्मियों के गले और कान के पास से निकले। फायरिंग करने वालों में दो हार्डकोर बदमाश शामिल हैं, जो कोटा के चर्चित मां-बेटे हत्याकांड के आरोपी हैं। दोनों बदमाश पैरोल से फरार चल रहे थे और इसी दौरान यह वारदात की है। फायरिंग के बाद पूरी कोटा रेंज में सीआई और डीएसपी स्तर के अधिकारियों को साथ लेकर हथियारबंद नाकाबंदी करवाई गई। वारदात को तीन दिन बीत चुके है, लेकिन पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार नहीं कर सकी हैं।

पुलिस ने बताया कि उद्योग नगर थाना क्षेत्र में होली के एक दिन पहले रविवार देररात 1 बजे सिग्मा वाहन से कांस्टेबल इलाके में गश्त कर रहे थे। वे गोविंद नगर के तारबाड़ा क्षेत्र में पहुंचे, जहां पर रूटीन चेकिंग के लिए एक कार को रोका। इस कार में बदमाश बैठे हुए थे, इसका उन्हें अंदाजा नहीं था। पुलिसकर्मियों ने जैसे ही कार को रुकवाया, कार में बैठे बदमाश बाहर निकल गए और पुलिसकर्मियों पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों पर एक के बाद एक ताबड़तोड़ 4 से 5 फायर किए। पुलिसकर्मियों की किस्मत अच्छी रही कि गोली उन्हें नहीं लगी।

पैरोल से फरार है हार्डकोर बदमाश टीपू और कपिल

कार में पांच बदमाशों के होने की बात सामने आ रही है, जिन्होंने पुलिस पर फायर किए। पांच बदमाशों में दो नाम साफ हो चुके हैं। दोनों बदमाश कपिल और टीपू सुल्तान हार्डकोर बदमाश हैं। दोनों बदमाशों को 2012 में हुए चर्चित मां-बेटे दुष्कर्म एवं हत्याकांड के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जो 2012 के बाद से जेल में बंद थे, दोनों बदमाश पिछले काफी दिनों से पैरोल से फरार चल रहे थे। फायरिंग करने वालों में यह दोनों बदमाश शामिल हैं।

झालावाड़ रोड से भागे बदमाश, सीसीटीवी में कैद हुई कार

पुलिसकर्मियों पर फायरिंग करने के बाद बदमाश शहर के सबसे व्यस्त चौराहे एरोड्रम से होते हुए झालावाड़ रोड की तरफ भागे। एरोड्रम, एयरपोर्ट और सिटी मॉल के पास गले सीसीटीवी कैमरों में बदमाशों की कार कैद हुई। इधर, उद्योग नगर सीआई मुनिन्द्र सिंह का कहना है कि बदमाशों की धरपकड़ में कई टीमें लगी हुई हैं। थाने लाकर कई बदमाशों से पूछताछ भी की जा रही हैं। सिंह का दावा है कि जल्द बदमाशों काे पकड़ लिया जाएगा।

बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर करीब 4 से 5 फायर किए हैं। दो बदमाश कपिल और टीपू सुल्तान आईडेंटिफाई हो चुके हैं। दोनों बदमाश पैरोल से फरार चल रहे हैं। पुलिस जल्द बदमाशों को गिरफ्तार करेगी।
गौरव यादव, एसपी सिटी


भास्कर रिकॉल: चोरी के माल के बंटवारे को लेकर की थी दोस्त की प|ी और बेटे की हत्या


बदमाश कपिल, टीपू सुल्तान और इमरान तीनों ने मिलकर 2012 में उद्योग नगर में ही मां-बेटे के जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया था। दरअसल, कपिल और टीपू सुल्तान हार्डकोर बदमाश हैं और किशोर अवस्था से ही अपराध की दुनिया में आ चुके थे। इन तीनों बदमाशों के साथ एक चौथा बदमाश 2012 में जेल में बंद था। चारों बदमाशों ने साथ मिलकर एक बड़ी चोरी की थी, जिसके बंटवारे को लेकर तीनों का झगड़ा चौथे बदमाश से हो गया था। उसकी अपनी अलग गैंग थी। 2012 में जब तीनों जेल से छूटे तो तीनों रात के समय उसकी हत्या के इरादे से घर गए, वहां उन्हें वो नहीं मिला। तीनों ने वहां मौजूद उसके बेटे के सामने उसकी प|ी के साथ दुष्कर्म किया और फिर दोनों की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। डीएसपी विजयशंकर शर्मा और रामकल्याण मीणा (तत्कालीन सीआई) ने बदमाशों को सवाईमाधाेपुर के जंगलों से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से वे जेल में बंद थे।

खबरें और भी हैं...