- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Kota News Rajasthan News The Government Put The Party On Abrogating The Election The Decision Will Be Decided Dhariwal
चुनाव निरस्त करने पर सरकार ने रखा पक्ष, फैसला काेर्ट करेगा, : धारीवाल
कोटा | निगम चुनावाें काे निरस्त करने का फैसला निर्वाचन अायाेग व हाईकाेर्ट काे करना है। हमने ताे तीनाें जिलाें के कलेक्टर द्वारा काेराना काे देखते हुए चुनाव निरस्त करने की मांग का पत्र साथ लगाते हुए फाइल अायाेग काे भेज दी है। यह बात यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने कही।
उन्हाेंने कहा कि जयपुर, जाेधपुर व काेटा में दाे-दाे नगर निगम बनाने के सरकार के फैसले काे भाजपा ने हाईकाेर्ट की डबल बैंच में चुनाैती दी थी। तब हाईकाेर्ट ने दाे निगम करने के फैसले काे ताे सही माना था अाैर 17 अप्रैल से पहले चुनाव करवाने के अादेश दिए थे। सरकार इसकी पालना कर रही है। तीनाें जिलाें के कलेक्टराें ने चुनाव निरस्त करने के पत्र लिखे हैं। हमने फाइल अायाेग काे भेजी है। फाइल में केन्द्र व राजस्थान सरकार की एडवाइजरी रिपाेर्ट लगाई गई है। उनसे इस बारे फैसला करने के लिए कहा गया है। अब चुनाव टालने हैं या करवाने हैं इसका फैसला िनर्वाचन अायाेग व हाईकाेर्ट काे करना है।-कोटा फ्रंट पेज भी पढ़ें
काेटा, जाेधपुर व जयपुर कलेक्टर ने काेराेना काे देखते हुए चुनाव टालने के लिए लिखा