पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हेलमेट नहीं लगाने से हुई थी युवक की मौत, डीएसपी की जांच में आया सामने

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नयापुरा में तीन दिन पहले हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी, जब मौत के कारणों की जांच की गई तो सामने आया कि यह मौत हेलमेट नहीं लगाने के कारण हुई थी। इसकी जांच नयापुरा डीएसपी भगवत सिंह हिंगड़ ने की थी।

एसपी गौरव यादव ने बताया कि नयापुरा क्षेत्र में रेणी फाटक गर्ल्स स्कूल के पास बाइक व स्कूटी में 11 मार्च को टक्कर हुई थी, जिस पर थाना नयापुरा पर मुकदमा नं. 134/2020 दर्ज किया। दुर्घटना में घायल बाइक चालक मनीष पांडे की इलाज के दाैरान मौत हो गई। डीएसपी भगवत सिंह हिंगड़ ने शनिवार को घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटना के कारण एवं कमियों की जांच की गई। जांच में प्रथम दृष्टया सामने आया है कि बाइक एवं स्कूटी में टक्कर हुई थी, जिसमें स्कूटी चालक ने हेलमेट पहन रखा था। जबकि बाइक चालक मनीष पांडे ने हेलमेट नहीं पहन रखा था और तीन सवारी बैठा रखी थी। दुर्घटना में घायल बाइक चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। बाइक स्कूटी से अपेक्षाकृत भारी व मजबूत वाहन हैं, किंतु बाइक चालक ने यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए हेलमेट नहीं लगाया, जिसके परिणामस्वरूप उसकी मौत हो गई, जबकि अपेक्षाकृत हल्के वाहन स्कूटी चालक द्वारा यातायात नियमों का पालन करके हेलमेट लगाया तो वो सुरक्षित रहा।

खबरें और भी हैं...