पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इसी महीने 180 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से होगा ट्रेन का ट्रायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

160 किमी/घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाने की तैयारी

दिल्ली-मुंबई रूट पर अब रेलवे ने 160 किमी प्रतिघंटे की स्पीड से ट्रेन दाैड़ाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसके लिए इसी महीने के अंत में या अप्रैल के पहले हफ्ते में इस रूट पर हाईस्पीड ट्रायल हाेगा। एलएचबी काेच के साथ हाेने वाले इस ट्रायल में ट्रेनाें काे 180 किमी प्रतिघंटे की स्पीड से दाैड़ाया जाएगा। दिल्ली-मुंबई रूट पर अभी कुछ ट्रेनों की अधिकतम स्पीड 130 किमी प्रतिघंटे है। वहीं, सुपरफास्ट ट्रेनें 110 किमी प्रतिघंटे से दाैड़ती हैं। रेलवे ने इसके साथ ही दिल्ली-मुंबई रूट पर ट्रेनों को 160 किमी प्रतिघंटे की स्पीड से दाैड़ाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। 180 किमी प्रतिघंटे की स्पीड से ट्रायल के लिए फिर से कोटा रेल मंडल को चुना गया है। कोटा रेल मंडल का ट्रैक अव्वल दर्जे का माना जाता है।

ट्रायल में ये देखा जाता है


हाईस्पीड ट्रायल के लिए अारडीएसअो लखनऊ की विशेष टीम बनाई जाती है। ट्रेन के इंजन के पीछे कोच लगाकर अलग-अलग सेक्शन में अलग-अलग स्पीड से चलाकर देखते हैं। इस दौरान ट्रैक व कोच की स्थिति की रिकाॅर्डिंग की जाती है। कभी ट्रेन को तेज स्पीड से तो कभी धीमी स्पीड से चलाकर देखा जाता है।

प्रयास शुरू कर दिए हैं। 180 किमी प्रतिघंटे की स्पीड से ट्रायल के लिए फिर से कोटा रेल मंडल को चुना गया है। कोटा रेल मंडल का ट्रैक अव्वल दर्जे का माना जाता है।
खबरें और भी हैं...