बाइक पर कर रहे थे तस्करी, 11 किलो गांजे सहित दंपती गिरफ्तार
_photocaption_गांजे के सहित गिरफ्तार दंपती*photocaption*
कोटा | कुन्हाड़ी पुलिस ने गांजे की तस्करी करने के आरोप में एक दंपती को गिरफ्तार किया है। दोनों बाइक पर गांजे की तस्करी कर रहे थे। सीआई गंगासहाय शर्मा ने बताया कि केशोरायपाटन तिराहा व बूंदी रोड पर नाकाबंदी की जा रही थी। केशोरायपाटन की तरफ से आने वाले वाहनों की गहनता से जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर महिला-पुरुष नजर आए। महिला प्लास्टिक का एक कट्टा लेकर बैठी हुई थी। बाइक चालक नाकाबंदी को देखकर वापस ले जाने लगा तो पुलिस ने संदेह होने पर बाइक को रुकवाया। दोनों पती-प|ी थे, जिसके कट्टे को चेक किया तो उसमें 11 किलो गांजा था। पुलिस ने मामले में रामचरत और ममता दोनों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 60 हजार रुपए की बिक्री की रकम मिली है। दोनों मूलत: केशोरायपाटन के हैं, जो वर्तमान में कुन्हाड़ी में रह रहे थे।