ट्रांसपाेर्टराें ने किया तिलम संघ की टेंंडर प्रक्रिया का विरोध
काेटा| गेहूं के ट्रांसपोर्ट के लिए शुक्रवार को तिलम संघ में आमंत्रित की गई निविदा पर ट्रांसपोर्ट कम्पनीज एसोसिएशन ने विरोध दर्ज करवाते हुए टेंंडर पुन: आमंत्रित करने की मांग की है। ट्रांसपोर्ट कम्पनीज एसोसिएशन के अध्यक्ष जेपी शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को तिलम संघ द्वारा टेंंडर प्रकिया में परिवर्तन कर समय से पूर्व ईएमडी का समय टेंंडर को अपलोड करने से 1 घंटा पूर्व रखा। शर्मा ने बताया कि टेंंडर में ईएमडी आवेदन, आवेदन शुल्क व निविदा प्रक्रिया के लिए शुक्रवार शाम 4 बजे तक समय दिया गया था, जबकि बिड को शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया था। शर्मा ने कहा कि बिड के साथ ही ईएमडी का समय निर्धारित होता है। इसे पूर्व में लेने से गोपनीयता भंग होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि तिलम संघ द्वारा जो टेंंडर किए हैं उसमें ट्रांसपोर्ट व्यवसायी में असंतोष है। यदि तिलम संघ निविदा को समाप्त कर नई निविदा आमंत्रित नहीं करता है तो जिला कलक्टर एवं सहकारिता मंत्री तक अपना पक्ष रखेंगे।