पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

देर रात बार में आग लगाने की कोशिश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोटा | गुमानपुरा थाना क्षेत्र की सब्जी मंडी स्थित एक बार में बुधवार देर रात को दो युवकों ने पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। हालांकि बार संचालक के जाग जाने के कारण वह दोनों युवक कामयाब नहीं हो सके। जिसकी शिकायत बार संचालक ने थाने में दी है।

बार मालिक अनवर खान ने बताया कि उनके कर्मचारी का सुबह 5 बजे कॉल आया कि होटल के बेसमेंट में दो युवक पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश कर रहे हैं। जैसे ही उन्हें मेरे उठने का अहसास हुआ तो वह पेट्रोल की बोतल में आग लगाकर वहां से भाग गए। जिसकी शिकायत उन्होंने गुमानपुरा थाने में दी है। इधर गुमानपुरा सीआई मनोज सिकरवार ने बताया कि बार संचालक ने बार के बेसमेंट की खिड़की में आग लगाने की कोशिश की गई है। जिसकी पुलिस ने जांच कर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
खबरें और भी हैं...