कोचिंग छात्रों से मोबाइल लूटने वाले दो गिरफ्तार
कोटा| विज्ञान नगर पुलिस ने कोचिंग छात्रों से मोबाइल लूटने वाले दो बदमाश पकड़े। इसमें एक नाबालिग हैं।
पुलिस ने बताया कि फरियादी जय किकाणी पुत्र राजेश भाई उम्र 17 वर्ष निवासी गुजरात ने रिपोर्ट दी थी कि 5 मार्च को अज्ञात बदमाश उसका मोबाइल लूटकर ले गए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाश मुकेश पुत्र कैलाशचंद तेली उम्र 23 साल निवासी झालरापाटन और एक नाबालिग को मामले में पकड़ा है। वारदात में प्रयुक्त बाइक को बरामद किया है।