दो बाइक आपस में टकराई, युवक की दर्दनाक माैत
कोटा| नयापुरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को दो बाइक आपस में टकरा गई, हादसे में घायल युवक की शुक्रवार को अस्पताल में उपचार के दौरान दर्दनाक माैत हो गई है। युवक का पोस्टमार्टम शनिवार को होगा। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक नयापुरा रेनी बाग स्कूल के गेट के पास दो बाइक आपस में टकरा गई थी। हादसे में नयापुरा दोस्तपुरा निवासी मनीष (24) पुत्र अशोक शर्मा गंभीर रुप से घायल हो गया था। मनीष को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां परिजन शुक्रवार को मनीष को विज्ञान नगर स्थित निजी अस्पताल ले गए। यहां इलाज के दौरान मनीष की मौत हो गई।