ट्रेन की पेंट्रीकार में शराब पीते दो को पकड़ा
कोटा | गुजरात संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में शराब पीकर हंगामा करते अारपीएफ ने दो व्यक्तियों को पकड़ा। ये ट्रेन मंगलवार शाम को कोटा आ रही थी। उसी समय एक यात्री ने डीअारएम कोटा को शिकायत की कि पेंट्रीकार में दो व्यक्ति शराब पीकर हंगामा कर रहे हैं। ट्रेन कोटा पहुंची तो वहां स्टेशन डाॅयरेक्टर एमएम शर्मा, वाणिज्य विभाग के कर्मचारी, रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने हंगामा करने वाले दोनों व्यक्तियों को उतार लिया।