पर्स छीनने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, नाबालिग निरुद्ध
कोटा | गुमानपुरा पुलिस ने पर्स लूटने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग शामिल है, जिसे निरुद्ध करवाया है। सीआई मनोज सिकरवार ने बताया कि 21 फरवरी को सुभाष मूलचंदानी की प|ी निवासी भोपाल ने शिकायत दर्ज करवाई। इसमें कहा कि गुमानपुरा में दो बाइक सवार उनसे पर्स छीनकर ले गए। इसमें 30 हजार रुपए, मोबाइल आदि थे। वहीं, 7 मार्च को कुसुम दुग्गड़ प|ी संजय दुग्गड़ निवासी सिविल लाइन ने पर्स लूट का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने हिमांशु चड्ढा को गिरफ्तार किया। वहीं, एक नाबालिग को निरुद्ध करवाया है।