पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भगवान नागेश्वरके दर्शन किए यूडीएच मंत्री धारीवाल ने

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोटा| हर साल की तरह धुलंडी पर प्रदेश के यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल दो दिवसीय यात्रा पर प्रसिद्ध जैन तीर्थ नागेश्वर पार्श्वनाथ उन्हेल गए। उन्होंने भगवान नागेश्वर पार्श्वनाथ की पूजा अर्चना के साथ मौजूद जैन सन्तों से आशीर्वाद लिया। मंत्री धारीवाल मंगलवार सुबह कोटा रतलाम ट्रेन से आलोट पहुंचे।

यहां से सड़क मार्ग से जैन तीर्थ पहुंचे। उनके साथ हाड़ाैती विकास माेर्चे के संभागीय अध्यक्ष राजेंद्र सांखला भी थे। इस दाैरान झालावाड़ और कोटा ग्रामीण एरिया के साथ भवानीमंडी, चौमहला, सुनेल, झालावाड़ एसपी राममूर्ति जोशी व एसडीएम राजेश डागा ने भी मुलाकात की। रात्रि विश्राम उन्हेल में कर बुधवार सुबह चौमहला रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां से ट्रेन से कोटा आए।
खबरें और भी हैं...