पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चाचा का हत्यारोपी भतीजा गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोटा | दादाबाड़ी पुलिस ने चाचा की हत्या के बाद से फरार भतीजे को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। सीआई ताराचंद ने बताया कि 11 मार्च की रात को दिलीप यादव की उसकी भाभी कांतिबाई व भतीजे ललित उर्फ छोटू ने पत्थर से हमला कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले में कांतिबाई को पहले गिरफ्तार कर लिया था। अब उसके बेटे ललित को ढकनिया तालाब स्टेशन क्षेत्र में से गिरफ्तार किया गया हैं। वो कोटा छोड़कर भागने की फिराक में था। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि दिलीप की बेटी प्रियंका कांति बाई के लड़के व उसके चचेरे भाई कुलदीप को खाना खिला रही थी। कुलदीप की सुबह ही उसकी मां से लड़ाई हुई थी। कांतिबाई इससे गुस्सा हुई और खाना खिलाने का विरोध जताया। इसको लेकर झगड़ा हो गया और ललित ने पत्थर उठाकर दिलीप पर फेंका और उसकी मौत हो गई।
खबरें और भी हैं...