चेटीचंड पर विज्ञाननगर से निकलेगी वाहनरैली
कोटा| वरुण देवता झूलेलाल का जन्मोत्सव व सिन्धी समाज का पावन पर्व चेटीचंड महाेत्सव 25 मार्च को हर्षोल्लास व पारम्परिक रूप से मनाया जाएगा। श्री झूलेलाल सेवा समिति अध्यक्ष सतीष गोपालानी ने बताया कि चेटीचंड महोत्सव का आयोजन 25 मार्च को सुबह 8.30 बजे विज्ञाननगर से सुबह 5 बजे सिंधी नवयुवक सेना के नेतृत्व में निकलने वाली दुपहिया वाहन निकाली जाएगी।