पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बेटे के साथ मिलकर देवर की हत्या करने वाली महिला गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बालाकुंड में बुधवार देर रात देवर की हत्या करने वाली भाभी को दादाबाड़ी पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को पुलिस ने कहा था कि पत्थर भाभी ने मारा था, लेकिन जांच में सामने अाया कि पत्थर भाभी ने नहीं, उसके बेटे ने मारा था और भाभी ने उसे पकड़ा था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने भाभी को जेल भेज दिया, जबकि भतीजे की तलाश की जा रही है।

सीआई ताराचंद ने बताया कि बालाकुंड निवासी दिलीप यादव पुत्र गिरधारी उम्र 45 साल की बुधवार को उसकी भाभी और भतीजे ने मिलकर घरेलू कहासुनी में हत्या कर दी थी। मृतक दिलीप की बेटी प्रियंका उर्फ शानु प|ी हरीश कुमार यादव ने रिपोर्ट में कहा कि 11 मार्च को 8 बजे उसने ताऊ स्व. रामप्रसाद के लड़के कुलदीप को घर खाना खिलाने बुलाया था। इसी बात को लेकर ताई कांतीबाई व उसका लड़का ललित उर्फ छोटू घर पहुंचकर प्रियंका और दिलीप से झगड़ा करने लगे। दोनों कुलदीप के साथ मारपीट करने लगे तो प्रियंका व दिलीप ने बीचबचाव की काेशिश की। दिलीप को भाभी कांतीबाई ने पकड़ लिया और ललित ने उनके सिर पर पत्थर मार दिया, जिससे दिलीप की मौत हो गई।

_photocaption_आरोपी कांतीबाई*photocaption*
खबरें और भी हैं...