बिजली तार टूटकर खेत में गिरा, फसल राख
मालाखेड़ा | ग्राम पंचायत केरवावाल में रविवार को हाई वोल्टेज बिजली लाइन के टूटकर एक खेत में गिर गई। इससे दो बीघा खेत...
Bhaskar News Network | Last Modified - Apr 02, 2018, 05:30 AM IST
मालाखेड़ा | ग्राम पंचायत केरवावाल में रविवार को हाई वोल्टेज बिजली लाइन के टूटकर एक खेत में गिर गई। इससे दो बीघा खेत की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सरपंच गौरी सहाय ने बताया कि हाई वोल्टेज लाइन के टूटने से मोहनलाल पुत्र भोमाराम जाटव के करीब डेढ़ बीघा गेहूं व जंगलीराम पुत्र प्रभाती के आधा बीघा खेत में पैदा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इन किसानों ने दूसरों से सिंचाई के लिए पानी खरीदकर फसल की थी। सरपंच ने प्रशासन से पीड़ित किसानों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
Get the latest IPL 2018 News, check IPL 2018 Schedule, IPL Live Score & IPL Points Table. Like us on Facebook or follow us on Twitter for more IPL updates.दैनिक भास्कर पर Hindi News
पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट | अब पाइए Mala kheda News in Hindi सबसे पहले दैनिक
भास्कर पर | Hindi Samachar
अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Hindi News App,
या फिर 2G नेटवर्क के लिए हमारा Dainik Bhaskar Lite App.
Web Title: बिजली तार टूटकर खेत में गिरा, फसल राख
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)