पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nagaur News Rajasthan News 1 Thousand Liter Capacity Milk Cooler Launched

1 हजार लीटर क्षमता के मिल्क कूलर का शुभारंभ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड नागौर की तरफ से कुचामन सिटी के हनुमानपुरा में 1 हजार लीटर क्षमता का बल्क मिल्क कूलर का शुभारंभ किया है। प्रभारी नंदकिशोर शर्मा ने बताया कि मिल्क कूलर का शुभारंभ अध्यक्ष किशन लाल भींचर ने किया। इस दौरान संघ के संचालक मंडल सदस्य मोहन लाल भींचर, प्रभारी, पीएण्डआई महावीर प्रसाद जोशी, विपणन प्रतिनिधि मुख्य अतिथि श्रवणराम बेनीवाल उपस्थित रहे। इस बल्क मिल्क कूलर स्थापित होने से हनुमानपुरा, गाट की ढाणी, मोतीपुरा, मूंडों की ढाणी, देपुरा, मुहाना, धार की ढाणी, राजलिया इत्यादि गांवों व ढाणियों के दुग्ध उत्पादक लाभांवित होंगे। निकटतम स्थान पर दुग्ध विक्रय की सुविधा उपलब्ध होगी। वहीं बीएमसी पर संकलित दुग्ध की गुणवत्ता लंबे समय तक बनी रहेगी। संचालक मंडल के सदस्य मोहनलाल भींचर, समिति की अध्यक्षा संतोष, संजय कुमार सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे। सेवानिवृत सैनिक रामेश्वर लाल भाकर ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

खबरें और भी हैं...