- Hindi News
- National
- Merta News Rajasthan News 10 Hours After The Departure Of The Train The Cancellation Notice Ahead Of Ambala
ट्रेन रवाना होने के 10 घंटे बाद जारी की अंबाला से आगे रद्द की सूचना
रेल प्रशासन की ओर से बाड़मेर-ऋषिकेश कालका लिंक एक्सप्रेस के रवाना होने के 10 घंटे बाद रेलवे की ओर से उसके अंबाला से ऋषिकेश तक संचालन रद्द होनी की सूचना जारी की गई। रेलवे की ओर से सूचना जारी कर बताया गया कि कालका लिंक एक्सप्रेस का संचालन 18 मार्च तक अंबाला-ऋषिकेश के बीच बंद रहेगा। बाड़मेर से ट्रेन रवाना होने के साथ ही विभिन्न स्टेशनों से ऋषिकेश तक के टिकट भी जारी किए गए। बाड़मेर-ऋषिकेश के बीच संचालित कालका लिंक एक्सप्रेस का संचालन 3 दिसंबर से 2 फरवरी अंबाला-ऋषिकेश के बीच रद्द किया गया था। उसके बाद रद्द अवधि को बढ़ाते हुए 19 फरवरी किया गया। 20 से 7 मार्च तक बढ़ाया गया था। सूचना के अनुसार 8 मार्च को बाड़मेर से रवाना होकर तड़के 4 बजे अंबाला पहुंचने वाली ट्रेन का संचालन हरिद्वार-ऋषिकेश तक होना था। 7 मार्च को इस संबंध में कोई सूचना जारी नहीं की। ऐसे में विभिन्न स्टेशनों से टिकट जारी किए गए। मगर शाम 5 बजे रेल प्रशासन ने प्रेसनोट जारी किया कि वीरभद्र स्टेशन पर यार्ड रि मॉडलिंग के कारण ट्रेन की संचालन अवधि में विस्तार 18 मार्च तक किया जाता है।