- Hindi News
- National
- Kuchaman News Rajasthan News 10th Board 4652 Candidates Appeared In 34 Centers Of Merta Block 33 Students Absent
10वीं बोर्ड: मेड़ता ब्लॉक के 34 सेंटरों पर 4652 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा, 33 विद्यार्थी अनुपस्थित
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हुई। पहले दिन अंग्रेजी विषय का पेपर था। मेड़ता शहर सहित आस पास के गांवों के छात्र-छात्राओं में 10वीं बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर खासा उत्साह देखा गया। परीक्षा सुबह साढे 8 बजे से पौने 12 बजे तक चली। परीक्षा खत्म होते ही मेड़ता शहर के बाजारों में भीड़ नजर आई। बड़ी संख्या में परीक्षार्थी देखे गए। नोडल प्रभारी मनोहरलाल गहलोत ने बताया कि मेड़ता ब्लॉक के कुल 34 सेंटरों पर गुरुवार को दसवीं बोर्ड के तहत पहला पेपर गुरुवार को हुआ। पहले दिन 34 परीक्षा केंद्रों पर कुल 4685 परीक्षार्थी पंजीकृत थे मगर 4652 परीक्षा उपस्थित रहे जबकि 33 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। मेड़ता शहर में सीनियर बॉयज, सीनियर गर्ल्स तथा माध्यमिक विद्यालय नंबर 1 परीक्षा केंद्र के रूप में थे। यहां परीक्षा खत्म होने के बाद खासी भीड़ देखी गई।
कुचामन सिटी| माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कथा व 8 वीं बोर्ड की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हुर्ई। 10वीं कक्षा बोर्ड की परीक्षा में कुचामन ब्लॉक में 6204 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से पहले दिन आयोजित हुई परीक्षा में 6099 विद्यार्थी उपस्थित हुए। गुरूवार को 8 वीं बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हुई जिसमें 60 हजार 933 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए। 14 ब्लॉकों पर कुल 424 परीक्षा केन्द्र बनाए गए जहां विद्यार्थियों ने पहले दिन अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी।
लाडनूं में 18 केंद्रों पर 4185 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा तो बोरावड़ में 1356 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे
बोरावड़| माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा तथा डाइट की 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा गुरुवार से शुरू हुई। कस्बे में दोनों परीक्षाओं के संचालन के लिए राउमावि व राबाउमावि में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोरावड़ में 8वीं कक्षा की परीक्षा में 654 तथा 10वीं कक्षा की परीक्षा में 702 विद्यार्थियों ने भाग लिया। केंद्राधीक्षक रामसिंह नेत्रा ने बताया कि उनके विद्यालय में कक्षा 8 के 411 तथा कक्षा 10 के 415 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं राबाउवि के केंद्राधीक्षक प्रमोद कुमार शर्मा के अनुसार बालिका विद्यालय में 8वीं कक्षा के 243 तथा 10वीं कक्षा के 287 परीक्षार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में भाग लिया। गुरुवार को प्रथम दिन अंग्रेजी विषय का पेपर हुआ।
दयालपुरा। 10वीं व 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हुई। स्थानीय राउमावि के केंद्राधीक्षक श्रवण कुमार ने बताया कि कक्षा 10वीं में 193 में से 189 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। कक्षा 8वीं में 108 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। कक्षा 10वीं का अंग्रेजी विषय का पेपर हुआ था।
ठठाना मीठड़ी| कस्बे के राउमावि गुरुवार को 10वीं व 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हुई। प्रधानाचार्य डॉ. संजय कुमार भार्गव ने बताया कि गुरुवार को प्रथम पारी में 10वीं कक्षा का पहला पर्चा अंग्रेजी विषय का हुआ। जिसमें 296 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं दूसरी पारी में कक्षा 8वीं में 183 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। आठवीं कक्षा का भी अंग्रेजी का पर्चा 2 बजे से 4 बजे तक हुआ।
मारवाड़ बालिया| माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं व 8वीं बोर्ड की परीक्षा गुरुवार से प्रारंभ हुई। कस्बे के राउमावि में परीक्षा केंद्र बनाया गया।
लाडनूं| राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के निर्देशानुसार सालाना बोर्ड की माध्यमिक परीक्षा गुरुवार को सुबह की पारी में उपखण्ड क्षेत्र के 18 केंद्रों पर आयोजित की गई, जिसमें कुल 4245 में से 4185 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तथा 60 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
मेड़ता सिटी. बालिका सीनियर स्कूल के बाहर पेपर पर चर्चा करते परीक्षार्थी।
दयालपुरा. ग्राम के परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर निकलती बालिकाएं।
लाडनूं. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा देकर लौटते विद्यार्थी।
कुचामन सिटी. 10वीं बोर्ड की परीक्षा देकर आए विद्यार्थी चर्चा करते हुए।