पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Didwana News Rajasthan News 12 Bass Will Be Out On Dhundi In Didwana Tomorrow

डीडवाना में धुलंडी पर कल निकलेगी 12 बासों की गैर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डीडवाना | नगर में सोमवार को रात्रि शुभ मुहूर्त में होली दहन कर होली का पर्व मनाया जाएगा। नगर व्यास पं. अजय कुमार, पुरुषोत्तम व्यास, गिरीराज जोशी के अनुसार होली दहन सोमवार शाम 6.40 से रात्रि 9.07 बजे तक रहेगा। प्राचीन परंपराओं के अनुसार नवयुवक सोमवार की संपूर्ण रात्रि को चंग की धमाल पर गली-गलियों में घूम-घूमकर होली के गीत गाएंगे। वहीं मंगलवार को धुलंडी पर डोलची मार गैर 10 बजे उपखंड अधिकारी कार्यालय में एसडीएम पर डोलची मारकर शुरू होगी। जो आयुर्वेदिक अस्पताल, खिड़की दरवाजा, मजेजियों का चौक, सुनारों की गली, मूंदड़ों की गली, पठानों की पोल होते हुए नृसिंह चौक में संपन्न होगी। इसी प्रकार दोपहर बाद माली समाज की ओर से भी गैर निकाली जाएगी। शहर के 12 बासों में निवास करने वाले माली समाज के लोग विचित्र वेशभूषा में दोपहर 3 बजे से निकलते है और शाम 6 बजे आडका बास पहुंचेंगे, जहां मेले का आयोजन होगा।
खबरें और भी हैं...