रताऊ के 15 विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
बिजनेस प्लस**
लाडनूं | राष्ट्रीय तेजवीर सेना द्वारा आयोजित कार्यक्रम होली महोत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह में रताऊ के कृष्णा स्कूल के पन्द्रह विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने व होली के घूमर नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम नागौर में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि सांसद हनुमान बेनीवाल ने इन सभी 15 विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में सांवराराम नायक, सोमदेव रेवाड, मोनिका जांगिड़, पूजा जांगिड़, महेन्द्र डारा, सुनील खोजा, खींवराज भाटी, राजश्री मंडा, सुनीता बेरा, महिपाल मिर्धा व प्रहलाद सिंह शामिल हैं, जिनका सम्मान किया गया। संस्था के प्रधानाचार्य कृष्ण गोपाल कासनियां को भी साफा व माला पहनाकर सम्मान किया गया।