पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ladnu News Rajasthan News 19 Students Were Absent In The Board Examination

बाेर्ड परीक्षा में 19 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की सैकंडरी व 8वीं की परीक्षाएं गुरुवार को शुरू हुई। पहले दिन अंग्रेजी विषय का पेपर हुआ। पेपर देने के बाद विद्यार्थी परीक्षा केंद्रों के बाहर प्रश्नपत्र को लेकर आपस में चर्चा करते नजर आए। शहर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा केंद्र बनाए गए। व्याख्याता प्रकाश मुण्डेल ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र पर 10वीं के कुल 334 में सें 328 विद्यार्थी व 8वीं के 185 में से 175 विद्यार्थी उपस्थित रहे। वहीं शहर के दूसरे परीक्षा केंद्र राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की व्याख्याता किरण शर्मा ने बताया कि 10वीं के कुल 153 में से 151 विद्यार्थी व 8वीं के 180 में से 179 विद्यार्थी उपस्थित रहे।

बासनी | माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं और 8वीं की परीक्षा गुरुवार को शुरू हुई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रधानाचार्य देवकरण डिडेल ने बताया कि कक्षा 10वीं व 8वीं दोनों के ही पहले दिन अंग्रेजी की परीक्षा हुई। दसवीं के 500 व आठवीं में 700 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।

लाडनूं| राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के निर्देशानुसार सालाना बोर्ड की माध्यमिक परीक्षा गुरुवार को सुबह की पारी में उपखण्ड क्षेत्र के 18 केंद्रों पर आयोजित की गई, जिसमें कुल 4245 में से 4185 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तथा 60 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।

मूण्डवा. परीक्षा केंद्र के बाहर प्रश्न पत्र पर चर्चा करते विद्यार्थी।
खबरें और भी हैं...