पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Harsore News Rajasthan News 2 Bike Riders Were Crushed By The Truck Villagers Suspected Of Murder Did Not Let The Dead Body Be Lifted From The Road Till Late Night

2 बाइक सवार को ट्रक ने कुचला, ग्रामीणों को हत्या का संदेह, देर रात तक सड़क से नहीं उठाने दिया शव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कस्बे से सात किलोमीटर दूर स्थित बडलियां बेरा-मोडीकलां सड़क मार्ग पर बुधवार शाम 4 बजे एक दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। होली के एक दिन बाद परिजनों से मिलने जा रहे दो बाइक सवार युवकों को पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके से आरोपी ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग छूटा। सूचना मिलने पर पहुंचे ग्रामीण आक्रोशित हो गए और शवों काे सड़क पर ही रखकर प्रदर्शन किया। इधर पुलिस ने आरोपियों की तलाश में जिलेभर में नाकाबंदी करवाई मगर देर रात तक पता नहीं चल पाया। जानकारी के मुताबिक मोड़ी कलां निवासी पुरानाथ पुत्र गोकलनाथ उम्र 40 वर्ष एवं शिवजीराम पुत्र भंवरनाथ उम्र 32 वर्ष दोनों बस व ट्रक चलाने का कार्य करते हैं।

टक्कर मारने के बाद ट्रक लेकर भागा चालक, रात 11 बजे तक सड़क पर ग्रामीण, नहीं हुई समझाइश


बुधवार को दोनों बाइक पर सवार होकर अपने गांव मोड़ी कलां आ रहे थे। इसी दौरान बड़लियां बेरे से निकलते ही पीछे से आ रहे बेकाबू ट्रक ने दोनों को जोरदार टक्कर मारकर बूरी तरह रौंद दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

आक्रोशित ग्रामीणों ने यह मामला पुरानी रंजिश का बताया है। ट्रक ने बिजली के खम्भों को भी टक्कर मार दी। गनीमत रही कि उस समय बिजली की सप्लाई चालू नहीं थी।

नील गाय आने से बाइक फिसली, युवक की मौत

रोल | फरड़ोद के पास मंगलवार रात करीब 8 बजे सड़क हादसे में एक बाइक चालक की मौत हो गई तथा एक सवार घायल हो गया। हैड कांस्टेबल पूरबाराम ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8 बजे बाइक द्वारा रुणिया से कटौती जाते समय फरड़ोद के पास अचानक नील गाय के आ जाने से असन्तुलित होकर बाइक गिर गई, जिससे बाइक चालक कटौती निवासी हड़मानराम नायक (30) पुत्र राधाकिशन के गम्भीर घायल होने पर इलाज के लिए नागौर लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक का बुधवार को जेएलएन में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द किया। बाइक पर एक अन्य सवार कटौती निवासी हड़मानराम नायक(24) पुत्र जीवणराम के घायल होने पर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया।

गांव से महज 3 किमी पहले हुआ हादसा

मोड़ीकलां निवासी पुरानाथ मेड़ता-सूरत के बीच स्लीपर बस चलाता था, जबकि शिवजीराम मेड़ता में ही ट्रक चलाने का कार्य करता था। होली पर काम की व्यस्तता के चलते दोनों गांव नहीं आ सके थे। इसलिए होली के एक दिन बाद दोनों बुधवार को परिजनों से मिलने गांव आ रहे थे।

मृतक शिवजी

गिरफ्तारी पर अड़े

ग्रामीणों ने पुरानी रंजिश को लेकर हत्या का संदेह जताते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। समाचार लिखे जाने रात 11 बजे तक शव सड़क पर ही पड़े रहे। डेगाना सीओ नविता खोखर व थानाधिकारी दीनदयाल वैष्णव ने लोगों से समझाइश भी की। देर रात तक नतीजा नहीं निकला।

मृतक पूरानाथ

हरसौर. हादसे के बाद बीच सड़क पर पड़े दोनों शव तथा मौके पर मौजूद लोगों की भीड़।

हरसौर. ग्रामीणों से समझाइश करती पुलिस।
खबरें और भी हैं...