पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

2.16 करोड़ के गबन का आराेप, केस दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एक बाइक डीलर कंपनी में साझेदार की आरे से 2.16 करोड़ रुपए का गबन करने का मामला थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार दीपक बंसल निवासी मकराना ने रिपोर्ट में बताया कि उनके पूर्व परिचित अजमेर निवासी प्रेम नारायण गर्ग एवं उसके पुत्र पराग कुमार ने वर्ष 2006 में हीरो होंडा कंपनी की साझे में डीलरशीप को 50-50 की साझेदारी में कर स्विफ्ट मोटर्स के नाम से फर्म रजिस्टर्ड करवा ली। पावर ऑफ अटॉर्नी आरोपी के पास थी। पराग कुमार ने उसे नुकसान पहुंचाने के लिए स्विफ्ट मोटर्स के बैंक खातों से पारिवारिक फर्म स्विफ्ट प्रोजेक्ट एवं एचसीए फाइनेंस लिमिटेड के बैंक खातों में 2.16 करोड़ की रकम ट्रांसफर कर कर दी। पुलिस ने जांच शुरू की।

खबरें और भी हैं...