- Hindi News
- National
- Nagaur News Rajasthan News 3 Accused Of Cheating Jewelery With Woman Arrested
महिला के साथ जेवरात की ठगी के 3 आरोपी गिरफ्तार
मेड़ता शहर के रेलवे स्टेशन पास करीब दो माह पूर्व एक महिला को झांसे में लेकर उसके ढाई तोले सोने के गहने ठगने के प्रकरण में मेड़ता सिटी पुलिस ने 3 शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। तीनों ठग दिल्ली के निवासी है। इन तीनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने इन्हें न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थानाधिकारी गंगाराम बिश्नोई ने बताया कि निकटवर्ती ग्राम मोररा निवासी सूरजा प|ी सतूराम लोहार 14 जनवरी को दिन में घरेलू सामान खरीदने के लिए मेड़ता आई थी। इस दौरान दो युवक उसका लगातार पीछा कर रहे थे। इन युवकों ने महिला को झांसे में लेकर ढाई तोले सोने के गहने चुरा लिए थे। इस मामले में पुलिस ने दिल्ली के कंझावला थाने के जेजे कॉलोनी निवासी कन्हैयालाल पुत्र बालचंद सोलंकी माली, जेजे कॉलोनी दिल्ली निवासी प्रकाश उर्फ शंकर परमार तथा जेजे कॉलोनी दिल्ली निवासी अर्जुन राठौड़ पुत्र चुन्नीलाल राजपूत को गिरफ्तार किया। सीआई गंगाराम ने बताया कि इन तीनों युवकों ने मेड़ता शहर के अलावा कुचामन शहर तथा नागौर शहर में भी इसी तरह की ठगी महिलाओं से की थी। कोतवाली पुलिस नागौर ने इनको दिल्ली से पकड़ा था। तीनों को नागौर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया था। आरोपी युवक ने महिला को बताया कि वह बैंक से 10 लाख लेकर आया मगर उसके पीछे एक चोर पड़ा हुआ है। यह बोलकर उसने नोट रूपी कागजों का एक बंडल उसके बैग में रख दिया। जब युवक ने उसे 10 लाख का बंडल दिया तो उसे भरोसा हो गया कि वह ईमानदार आदमी है। इसके बाद युवक ने उसे बताया कि उसकी बहन की शादी है इसलिए उसने गहने चाहिए, बदले में दस लाख रख लो। इस पर महिला ने अपने गहने उसे दे दिए थे। बाद में नोटों के बजाय कागज ही मिले।