पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इनकम टैक्स कार्यालय के 3 अफसर व सीए ट्रेप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीबीआई टीम ने बुधवार देर रात इनकम टैक्स कार्यालय नागौर में छापा मारते हुए कार्रवाई की। सूत्रों के अनुसार तीन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। कार्रवाई देर रात तक चली। सीबीआई ने तीन अधिकारियों को एक सीए के निवास स्थान पर सर्वे कम दिखाने की एवज में रुपए के साथ ट्रैप किया। सीए को भी ट्रेप किया गया। कार्रवाई शाम को शुरू हुई। जिसकी किसी को भनक तक नहीं लगी। मामला जब तक सामने आया जब इनकम टैक्स कार्यालय के मुख्य गेट पर समय से पहले ही ताला दिखा। सीबीआई की टीम इनकम टैक्स कार्यालय नागौर के बाहर ही तैनात हो गई ताकि कोई अंदर न जा सके। सीबीआई सूत्रों ने बताया कि गत दिनों एक व्यापारी के यहां सर्वे की कार्रवाई की गई थी, जिसमें सर्वे कम दिखाने की एवज में पैसे की मांग की गई थी। कुछ अधिकारियों ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा कि रिश्वत का छठा हिस्सा लेते हुए 4 लाख की राशि के साथ 3 अफसर पकड़े गए है। इसी के बाद टीम ने कार्रवाई कर सारे दस्तावेज इकट्ठे किए और तीन अधिकारियों को पकड़ लिया। हालांकि इस संबंध में कोई भी आधिकारिक रूप से कुछ भी कहने से बचता रहा।

सीबीआई से मिली जानकारी के अनुसार रिश्वत की राशि बहुत अधिक मांगी गई थी। जिसमें से एक बड़ी रकम होली से पहले ही प्राप्त की जा चुकी थी। सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि जो भी तथ्य सामने आएंगे वह शुक्रवार सुबह ही बताए जा सकते हैं। सूत्रों की माने तो इनकम टैक्स के आरोपी अधिकारियों ने 20 लाख से ज्यादा रुपए मांगे थे। एक सीए को भी ट्रेप किया गया है।

भास्कर लेट-नाइट

नागौर. मौके पर टीम की कार।
खबरें और भी हैं...