- Hindi News
- National
- Besroli News Rajasthan News 3 On Petrol And Diesel Decreasing But Increased Excise Duty
पेट्रोल-डीजल पर 3 रु. घटते, लेकिन एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी
ग्राहकों काे पूरा फायदा देते तो 36 रुपए तक सस्ता हाे जाता पेट्राेल
{1 जनवरी 2020 को भारतीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 4,638 रुपए प्रति बैरल थी।
{14 मार्च काे यह 48.33% घटकर 2,396 रु. रह गई।
{वहीं, पेट्रोल 8.11% घटकर 76.04 से 69.87 रु. पर पहुंचा है।
{डीजल की कीमत भी 7.87% तक ही कम हुई है।
{हर लीटर पर कंपनियाें ने 2.91 रु. अपनी जेब में डाल लिए।
(अगर कंपनियां कच्चे तेल की गिरावट का पूरा लाभ ग्राहकों तक पहुंचातीं तो पेट्रोल करीब 36 रुपए सस्ता हो जाता।)
नई दिल्ली/जयपुर | केंद्र ने शनिवार काे पेट्राेल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 3-3 रु. बढ़ा दी। स्पेशल एक्साइज ड्यूटी में 2 रु. व राेड सेस में एक रु. का इजाफा किया गया है। पेट्राेल-डीजल की कीमताें में यह 8 साल की सबसे बड़ी वृद्धि है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें पिछले तीन माह में 48.33% तक गिर चुकी हैं, लेकिन तेल कंपनियाें ने पेट्राेल-डीजल िसर्फ 8% तक ही सस्ता किया।
वहीं, एक्साइज ड्यूटी बढ़ने के बाद भी प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के दाम वही रहेंगे। क्योंकि ये वृद्धि कच्चे तेल की कीमतों में कमी से एडजस्ट हो गई। एक्साइज ड्यूटी न बढ़ती तो पेट्रोल-डीजल 3 रुपए सस्ता हो सकता था।
3 माह में क्रूड 48% सस्ता, फायदा 8% दिया