- Hindi News
- National
- Kuchaman News Rajasthan News 43 Units Examined In Medical Camp 110 Units Of Blood Collected In Garhi
चिकित्सा शिविर में 43 रोगियों की जांच गढ़ी में 110 यूनिट रक्त किया संग्रहित
राजकीय चिकित्सालय में फॉलोअप शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें 43 रोगियों की पुन: जांच की गई। लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट के तत्वावधान में गत 10 फरवरी को कैलाशचंद जांगिड़ की पुण्य स्मृति में बरजी देवी जांगिड़ के सौजन्य से जिला अंधता निवारण समिति नागौर एवं एम आर एस कुचामन के सहयोग से निशुल्क नेत्र लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया था। इस शिविर में 43 रोगियों के ऑपरेशन हुए थे, जिनका फॉलोअप शिविर राजकीय चिकित्सालय में आयोजित हुआ। अध्यक्ष लॉयन राम काबरा ने बताया कि फॉलोअप शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. लुकमान खान ने ऑपरेशन हुए रोगियों की जांच कर परामर्श दिया एवं चश्मों के लिए नंबर निकाले। रोगियों को चश्में 31 मार्च को दिए जाएंगे। शिविर में मेल नर्स जाकिर हुसैन, संरक्षक लॉयन पवन जैन, लॉयन मुरलीधर गोयल, मुकेश जांगिड़, सुशील शर्मा भांवता ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
हरनावां | ग्राम गढ़ी में बुधवार को गढ़ी नवयुवक मंडल के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें 110 यूनिट रक्त का संग्रहण हुआ।
चतुर्थ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में युवाओं ने रक्तदान करने के लिए बढ़ चढ़कर उत्साह से भाग लिया। नवयुवक मंडल से हरिराम भींचर ने बताया कि अजमेर की रक्त संग्रहण टीम ने सेवाएं दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी रालोपा प्रदेश कमेटी सदस्य प्रेमाराम खोखर के नेतृत्व में रक्तदान किया। प्रकाश बिड़ासर, ग्राम विकास अधिकारी प्रकाश आंचरा, देवीलाल चौधरी, महावीर पारीक, भैरू सिंह हरनावां, बलबीर काला, रिछपाल आंचरा, किशोर काला, मुकेश बिडासर, हरि राम फौजी सहित नवयुवक मंडल के सदस्य और आसपास के ग्रामीण युवाओं ने रक्तदान किया।