8वीं बोर्ड की परीक्षाएं 12 मार्च से शुरू
8वीं बोर्ड परीक्षाएं 12 मार्च से शुरू होगी, जिसमें 60 हजार 966 परीक्षार्थी पंजीकृत है।
इसके लिए जिले में 424 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं और उनके रोल नंबर जारी कर दिए गए हैं। डाइट के प्रधानाचार्य के अनुसार 8वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए नामांकन सूची एवं रोल नंबर शाला दर्पण पोर्टल तथा पीएसपी पोर्टल पर ऑनलाइन जारी किए गए हैं।
नामांकन सूची व रोल नंबर संबंधित परीक्षा केन्द्र राजकीय विद्यालय शाला दर्पण से एवं निजी विद्यालय पीएसपी पोर्टल से विद्यालय लॉगइन आईडी पासवर्ड से प्रिंट निकाल सकते हैं। 8वीं बोर्ड की परीक्षा 12 मार्च से शुरू होगी, जो दोपहर 2 से शाम 4.30 बजे तक होगी और परीक्षाएं 23 मार्च को संपन्न होगी। परीक्षा के लिए 60966 परीक्षार्थी पंजीकृत है।