पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पर्ची पर अंक लगाते हुए एक युवक गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मकराना पुलिस ने पर्ची पर अंक लगाते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि माताभर रोड पर ठाकुर साहब की आखली के पास लाल रंग की शर्ट पहने हुए एक युवक अंक पर दांव लगा जुआ खेल रहा है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने संदिग्ध से पूछताछ की तो उसने अपना नाम निसार अहमद पुत्र मोहम्मद फरीद लुहार निवासी नूरपुरा इकबालपुरा बताया। पुलिस द्वारा तलाशी लिए जाने पर युवक से 520 रुपए सहित एक डायरी मिली, जिसमें अंक लिखे थे। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

खबरें और भी हैं...