- Hindi News
- National
- Degana News Rajasthan News A Young Man Dies Of Electrocution While Doing Agricultural Work In The Field Two Children Standing Nearby Scorched
खेत में कृषि कार्य करते समय करंट लगने से युवक की मौत, पास खड़े दो बच्चे झुलसे
खेत में कृषि कार्य करते समय बिजली के तार के संपर्क में आने से एक युवक को करंट लग गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इस दौरान दो बच्चों के भी करंट लगने से वे झुलस गए। जानकारी अनुसार ग्रामीणों ने घायल बच्चों को उपचार के लिए डेगाना के अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उनका इलाज किया गया।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मांगीलाल बेेनीवाल ने बताया कि शनिवार को 12 बजे हबचर निवासी गुमान सिंह पुत्र रेवंत सिंह जाति राव उम्र 35 साल अपने खेत पर काम रहा था। उसी समय गुमान सिंह बिजली के तारों की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। दूसरी ओर गुमान सिंह के पास ही खड़े दो बालक रोहित सिंह पुत्र हरिसिंह 11 साल एवं रविन्द्र सिंह पुत्र सुगन सिंह 12 वर्ष के भी करंट लगने से दोनों बालकों के हाथ और पैरों में करंट लगने से झुलस गए, जिनका डेगाना अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। जानकारी मिलने पर पुलिस थाने से एचसी हरजीराम सांगवा मौके पर पहुंचे। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। उल्लेखनीय है कि किसान जब करंटी की चपेट में आया तो उसके पास दो बच्चे भी खड़े थे। ऐसे में वह दो बच्चे भी करंट की चपेट में आकर घायल हो गए, जो उपचाररत है।
निम्बी जोधा के पास सड़क दुर्घटना में एक की मौत
निम्बी जोधा | नागौर-सालासर नेशनल हाईवे संख्या 58 पर रविवार को देर शाम सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की माैत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल को लाडनूं के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने गंभीर घायल को मृत घोषित कर दिया।
मृतक युवक मदन सिंह पुत्र बजरंग सिंह उम्र 30 वर्ष गौराऊ गांव का निवासी था। मृतक युवक मदन लाडनूं से अपने गांव गौराऊ जा रहा था। इस दौरान झरडिया गांव के पास सड़क पर खड़े आवारा गौवंश से बाइक सवार टकरा गया। लाडनूं पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। मृतक के शव को लाडनूं के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। इसी तरह खड़काली से गुढ़ा भगवानदास जाते समय अज्ञात कारणो से हादसे में मोटरसाइकिल सवार भाई-बहिन घायल हो गए, जिन्हें ग्रामीणों एवं परिजनों की मदद से जेएलएन अस्पताल लाया गया। पुलिस के अनुसार हादसे में गंभीर घायल खड़काली निवासी रामनारायण पुत्र सुगनाराम जाट काे जोधपुर के लिए रैफर कर दिया गया है। वहीं उसकी बहिन सीतादेवी जेएलएन में ही भर्ती है।
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
लाडनूं | तहसील के गांव घिरडोदा खारा में एक ट्रेक्टर की टक्कर से बाइक पर सवार दो में से एक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। जसवंतगढ़ पुलिस थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार कृष्ण कुमार पुत्र मोहनराम मेघवाल निवासी घिरड़ौदा खारा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका भतीजा मुकेश पुत्र दयाल राम मेघवाल एवं पप्पूराम पुत्र पालाराम मेघवाल दोनों मोटरसाइकिल लेकर किसी कार्य से रविवार को दोपहर के समय घिरड़ौदा मीठा गांव गए थे। मोटरसाइकिल के घिरड़ौदा मीठा में भंवरसिंह के घर के सामने जाने पर तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए आ रहे एक ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे पप्पूराम उछल कर दूर जा गिरा वहीं मुकेश उस ट्रैक्टर के सामने टकरा गया। इससे मुकेश को गहरी चोटें आने से उसकी मौत हो गई और पप्पूराम को भी अनेक अंदरूनी चोटें आई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
निंबी जोधा. दुर्घटना के बाद मौके पर गंभीर घायल।
डेगाना. बिजली के करंट से झुलसे बच्चे।
सिर्फ वही नकारात्मक खबर जो जानना जरूरी है