पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nagaur News Rajasthan News Acb Caught 27 Year Old Patwari Taking Bribe Of 2 Thousand In Nagaur

नागौर में 27 साल के पटवारी को ~2 हजार की रिश्वत लेते एसीबी ने पकड़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तहसील कार्यालय में एसीबी ने शुक्रवार काे झाड़िसरा पटवारी अजीतसिंह निवासी चूंटिसरा राेड शारदापुरम काे 2 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत की यह राशि परिवादी ओमप्रकाश पुत्र चुनाराम जाट निवासी झटेरा से ली गई।

पटवारी अजीतसिंह परिवादी ओमप्रकाश के खरीद शुदा जमीन का म्यूटेशन दर्ज करने की एवज में रुपए मांग रहा था। कई दिन तक घुमाने के बाद भी पटवारी काम नहीं कर रुपए की मांग करने लगा। एसीबी के एएसपी रमेश माैर्य ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद टीम को ट्रेप की कार्रवाई के लिए तैयार किया गया। जिसके बाद तहसील कार्यालय में पटवारी को दो हजार रुपए की रिश्वत राशि के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। एएसपी मौर्य ने यह भी बताया कि कार्रवाई दोपहर को सवा चार बजे के करीब की गई। इस कार्रवाई में हैड कांस्टेबल सुरेंद्रसिंह, कांस्टेबल दिनेश, कुमेरदान, मांगीलाल, नेमीचंद, बालाराम, चतुर्भुज सैन, चाल सुरेंद्रसिंह शामिल रहे।

पटवारी अजीत
खबरें और भी हैं...