- Hindi News
- National
- Merta News Rajasthan News Accused Of Stealing Female Passenger39s Luggage From Marudhar Express Arrested
मरुधर एक्सप्रेस से महिला यात्री का सामान चुराने का आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस में एक महिला यात्री का पर्स सहित कीमती सामान चुराने के आरोप में जीआरपी ने एक युवक को गिरफ्तार करते हुए चोरी का सामान बरामद किया है। जीआरपी थानाधिकारी हेमसिंह ने बताया कि 10 मार्च को मेड़ता रोड निवासी चंद्रशेखर नागर अपने परिवार सहित वाराणसी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस में मेड़ता रोड से जोधपुर जा रहे थे कि मेड़ता रोड-गोटन के बीच उनकी प|ी का हैंड बैग चोरी हो गया। जिसमें नकदी, एटीएम, पेनकार्ड आदि सामान था। जो अज्ञात युवक ने चोरी कर लिया। जीआरपी मेड़ता रोड ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, जीआरपी ने जांच करते हुए आरोपी दिलू गुजराती माली (27) निवासी भीलवड़ा पुलिस थाना जागरोती जिला भावनगर हाल खानाबदोश पीएस नई दिल्ली को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लेडीज पर्स, 1905 रुपए, पेनकार्ड, एटीएम आदि बरामद किए। आरोपी को रेलवे न्यायालय जोधपुर में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेजा गया है।
चोरी का आरोपी।