- Hindi News
- National
- Didwana News Rajasthan News Administration Removed Encroachment From Waqf Board39s 114 Bigha Land
वक्फ बोर्ड की 114 बीघा भूमि से प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण
राजस्थान वक्फ बोर्ड जयपुर के निर्देशन पर कलेक्टर के आदेशानुसार क्षेत्र के एसडीएम अंशुल सिंह ने डीडवाना शहर के नागौर रोड पर पीर पहाड़ी के पास स्थित वक्फ बोर्ड की 114 बीघा 16 बिस्वा अलग-अलग 22 खसरों की भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुए करोड़ों की भूमि अतिक्रमियों के चंगुल से हटाकर वक्फ कमेटी सदर यूसुफ अली को सुपुर्द की गई है।
इस भूमि पर लम्बे समय से अनेक लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था। 20 फरवरी को कलेक्टर की ओर से एक आदेश दिया गया था, जिसकी पालना करते हुए उपखंड अधिकारी ने सम्पूर्ण भूमि से अतिक्रमण हटवाया एवं शेष 8 बीघा भूमि पर जहां पक्के मकान बने हुए है वहां से भी अतिक्रमण हटाने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक को एक पत्र लिखकर भारी पुलिस जाप्ता उपलब्ध करवाए जाने की बात लिखी गई है।
डीडवाना में कार्रवाई, अब 8 बीघा से पक्के मकान भी हटेंगे
8 बीघा भूमि पर 9 लोगों ने अलग-अलग जगह कब्जे कर मकान बना लिए, जिसमें इस्माइल पुत्र उमरअली, अब्दुल गफ्फार पुत्र कमलुदीन, मुन्नी प|ी गुलाम रसुल, हनीफ पुत्र गन्नीस्या साई, कालूस्या पुत्र रहमानस्या, गणपतलाल पुत्र भंवरलाल, रोशनस्या पुत्र इलयास स्यां, जमीर, अब्दुल हनीफ, रफीक व बली शेर पुत्र रहीम स्या आदि ने अलग-अलग हिस्सों पर कब्जा कर रखा है।
वक्फ बोर्ड की ओर से इस संदर्भ में 18 फरवरी को वक्फ बोर्ड द्वारा आदेश जारी किया गया था जिसमें जिला कलेक्टर द्वारा 20 फरवरी को आदेश दिया गया था एवं 28 फरवरी को जिला कलेक्टर द्वारा दोबारा आदेश दिए गए थे जिसमें निर्देश दिया गया था कि वक्फ बोर्ड के आदेशों की पालना तुरंत प्रभाव से की जाए, जिसमें उपखंड अधिकारी ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर सम्पूर्ण भूमि खाली करवाकर वक्फ कमेठी के सदर को सुपूर्द कर दी एवं जिनके पक्के मकान बने हुए है उन अतिक्रमियों को नोटिस जारी किया गया है। शीघ्र ही अन्य भूमि से भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी, जहां पर लोगों ने पक्के निर्माण कर रखे हैं।
उल्लेखनीय है कि अब 8 बीघा भूमि पर 9 लोगों की ओर से किए गए अतिक्रमण हटाने बाकी है। जिसके लिए प्रशासन की ओर से पर्याप्त मात्रा में पुलिस जाब्ता मांगा गया है।
ये जाब्ता उपलब्ध करवाने की मांग
उपखंड अधिकारी डीडवाना ने जिला कलेक्टर को भेजे गए पत्र में लिखा है कि अतिक्रमी गांव बालिया के जाति विशेष के होने से आम ग्रामवासियों में विरोध को देखते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने के दौरान जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर ट्रोली, 150 पुलिस का जाप्ता, 60 महिला पुलिसकर्मी एवं 100 मजदूर भी उपलब्ध करवाए जाए ताकि प्रशासन की ओर से अवैध पक्के मकानों को तोड़ने की कार्रवाई की जा सके। उल्लेखनीय है कि 28 फरवरी को अतिक्रमण मामले में जिला कलेक्टर नागौर की ओर से फिर से आदेश दिए गए थे, जिसमें निर्देश दिया गया था कि वक्फ बोर्ड के आदेशों की पालना तुरंत प्रभाव से की जाए, जिस पर उपखंड अधिकारी डीडवाना ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर सम्पूर्ण भूमि खाली करवाकर वक्फ कमेटी के सदर को सुपुर्द कर दी एवं जिनके पक्के मकान बने हुए है उन अतिक्रमियों को नोटिस जारी किया गया है। इन अतिक्रमण से संबंधित प्रकरण 15 जुलाई 2009 से चल रहा है।