- Hindi News
- National
- Didwana News Rajasthan News Admission Process In Vivekananda Model School Till 18
विवेकानंद मॉडल स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया 18 तक
निकटवर्ती ग्राम मण्डा बासनी के स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय में प्रधानाचार्य भंवर लाल गुर्जर व अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हरवीर सिंह जाखड़ की उपस्थिति में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
इस बैठक के दौरान कक्षा 6 से 8 तक के प्रवेश फॉर्म जमा कराने की तिथि बढ़ाने पर चर्चा की गई। जिसमें फॉर्म जमा कराने की तिथि 12 मार्च से बढ़ाकर 18 मार्च कर दी गई है।