पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Parbatsar News Rajasthan News Advocate Union Executive Took Oath Of Secrecy

अभिभाषक संघ कार्यकारिणी ने ली गोपनीयता की शपथ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अभिभाषक संघ की नई कार्यकारिणी को अपर जिला न्यायाधीश नीरज कुमार ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर होली स्नेह मिलन भी मनाया ओर वकीलों ने एक-दूसरे के गुलाल का तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। पानी की बचत करने के लिए गुलाल से तिलक लगाकर होली खेलने का आह्वान किया गया। अभिभाषक संघ के अध्यक्ष प्रहलाद राम मिर्धा, उपाध्यक्ष प्रेमाराम बुगालिया व रामनिवास दिवाकर, सचिव अनिल जोशी, कोषाध्यक्ष सोहनलाल रामावत, प्रवक्ता दीनानाथ योगी, पुस्तकालय अध्यक्ष गजराज चौहान, सह सचिव भवानी सिंह शेखावत को पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर वकील माधो प्रसाद व्यास, विरधाराम चौधरी, राजेश भादू, रमेशचंद्र बोहरा, श्यामसुंदर चौहान, जगदीश सिंह बाजवास, शक्ति दान सिंह चारण, प्रेमप्रकाश जोशी, पीपी दिनेशचंद्र सैनी, पंकज पुरोहित, राजेश चौधरी, विजेंद्र सिंह गिंगोली, श्याम निरंजन बोहरा, ऋषि बोहरा, अब्दुल मजीद, अजीज खान सहित अधिवक्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर वकीलों की समस्याओं पर भी चर्चा की गई।

खबरें और भी हैं...